फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई कार, हादसा सीसीटीवी में कैद

जालौन-बंगरा रोड पर न्यू गैलेक्सी होटल के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से एक कार टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा न्यू गैलेक्सी होटल के सामने उस समय हुआ जब कार सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें