फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

विद्यार्थियों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीमों ने उरई नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान इनफिनिटी विजन, भदौरिया क्लासेज, लक्ष्य कोचिंग, सिग्मा एकेडमी समेत कई संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई संस्थान बिना आवश्यक अनुमति संचालित होते मिले, जबकि अनेक जगह अग्निशमन सुरक्षा, आपातकालीन निकास, भवन सुरक्षा और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। गंभीर खामियां मिलने पर संयुक्त टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थानों को सीज कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें