फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में इंटर के छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत

शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 10:43 PM IST

इंटर के छात्र ने तमंचे से खुद को सीने में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने रक्तरंजित शव पड़ा देख खेत गए पिता को सूचना दी। सीओ थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए। पिता छात्र के आत्महत्या कर लेने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। रेंढ़र थाना क्षेत्र के लहूदी लगामपुरा गांव निवासी मुन्नालाल पाल के पुत्र रंजीत पाल (18) ने सोमवार दोपहर घर में तमंचे से सीने में खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़ा है। इस पर उन्होंने खेत पर काम करने गए पिता मुन्नालाल को जानकारी दी। वह घर पहुंचे और सूचना थाना पुलिस को दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें