चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बृहस्पतिवार को काशी से अयोध्या और गोरखपुर से मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह से गहरे बादल छाए हुए हैं।