सावन शुरू होते ही गंगा घाट सोरों से कांवड़ियों के जत्थे रवाना हुए। बृहस्पतिवार को वर्षा और शुक्रवार को 10 से अधिक कांवड़िया राजस्थान के भरतपुर के लिए निकले, जो सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। कासगंज रोड पर वाहनों की आवाजाही से उन्हें असुविधा हो रही है। पंत चौराहे पर सिकंदराराऊ नगर पालिका ने कांवड़ सेवा शिविर लगाया है, जहां नाश्ता और दर्द निवारक दवा मिल रही है।