फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद तहसील परिसर की कैंटीन में भीषण आग, दो लाख का नुकसान

सादाबाद तहसील परिसर में शुक्रवार तड़के कैंटीन में अचानक आग लग गई। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में दो फ्रिज, नमकीन, बिस्किट, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट जैसे कई सामान जलकर राख हो गए। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा मौके पर पहुंचीं। तहसील कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में दमकल दल भी घटनास्थल पर पहुंचा। कैंटीन में रखे दो गैस सिलिंडर आग की चपेट में आने से सुरक्षित बच गए। कैंटीन संचालक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें