सिकंदराराऊ के हाथरस रोड पर लगने वाली पशु पैंठ में बकरे खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है। 15-20 हजार से लेकर एक लाख से ज्यादा तक में बकरे बेचे जा रहे हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, खुर्जा आदि जगहों के लोग पैंठ में आ रहे हैं तथा बकरों को खरीद कर कुर्बानी के लिए अपनी गाड़ी में लेकर के जा रहे हैं।