48 घंटे के अंदर एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने थाना हाथरस गेट अंतर्गत जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण की घटना का अनावरण करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जिसमें से दो घायल भी हुए हैं। साथ ही मैनेजर को सकुशल बरामद किया है।