हाथरस में सासनी कोतवाली चौराहे स्थित विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को बेल्टों से पीट रहे हैं, जिससे कोचिंग सेंटर में अफरातफरी मची हुई नजर आ रही है। किसी ने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली में शिकायत की है।