हाथरस कोतवाली सदर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम को 28 जुलाई में ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय हत्याकांड में फरार चल रहे दो शार्प शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार शूटरों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में मृतक ठेकेदार की पत्नी सहित पांच आरोपी जेल जा चुके हैं।