सासनी नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि उनका जुलाई से सितंबर तक तीन माह का वेतन लंबित है। अक्तूबर का वेतन भी लंबित होता जा रहा है। इस माह दिवाली का त्योहार भी है। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो कर्मचारी कामबंद हड़ताल और तालाबंदी करने के साथ न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे।