हाथरस के कुमकुम, रोली व चंदन से विदेशों में भी रामनवमी की पूजा हुई। जनपद के रंग-गुलाल कारोबारियों की ओर से अमेरिका, मलेशिया, कनाडा सहित तमाम देशों में की जा रही आपूर्ति की जा रही है। हाथरस से कच्चा माल लेकर मथुरा व कानपुर की फैक्ट्रियों से भी देश व विदेश में अपूर्ति हो रही है। इसका करीब 200 करोड़ रुपये का है टर्नओवर का व्यापार है।