हाथरस शहर के 17 श्रद्धालु 23 मई को एक ट्रेवलर बस से बद्रीनाथ धाम गए। वहां से लौटते समय जोशीमठ के निकट अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सड़क के किनारे खड़ी दूसरी बस से अपनी बस टकरा दी, जिससे उनकी बस खाई में पलटने से बच गई। इससे श्रद्धालुओं को हल्की चोट आईं, सभी सुरक्षित घर लौट आए हैं।