यूपी के हाथरस जिले में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके साथियों पर छात्रा के अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।