औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में नशे में धुत तीन लोगों ने साथी मजदूर को पीट दिया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुरी खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर सालिग गांव निवासी गंगाराम (26) कछौना कोतवाली क्षेत्र के फेज-2 में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके साथ उसका बहनोई लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के तिकोलिया गांव निवासी खुशीराम भी काम करता था।