फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 11:25 PM IST

टड़ियावां थाना क्षेत्र के रावल गांव में युवक ने फरसे से गले पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मौके से खून से सना फरसा भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। रावल निवासी ज्ञानेंद्र खेती और मजदूरी करता है। उसकी शादी ढाई साल पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के लहराई गांव निवासी सूरज प्रसाद की पुत्री कीर्ति (23) के साथ हुई थी। दोनों के छह माह की एक बच्ची भी है। शनिवार दोपहर बाद ज्ञानेंद्र के माता पिता खेत में तैयार हो रही मूंगफली की फसल की गुड़ाई करने गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें