फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की डांट से आहत पति ने पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी जान

शिखा पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 10:31 PM IST

रेलवे टिकट के रुपयों से शराब पीकर घर पहुंचे पति को पत्नी ने डांट दिया। गुस्से में ससुराल से निकले पति ने गर्रा नदी में पुल से छलांग लगा दी। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। हसनापुर गांव निवासी मनोज (32) लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसकी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में है। पत्नी रेनू पिछले कुछ समय से अपने मायके में थी। बीते सोमवार को मनोज पत्नी रेनू को लुधियाना साथ ले जाने के लिए आया था। शुक्रवार को परिवार के साथ लुधियाना जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच रेलवे के टिकट खरीदने के लिए दिए गए रुपयों से उसने शराब पी ली। इस पर पत्नी रेनू ने नाराजगी जताई। गुस्से में ससुराल से निकले मनोज ने बरौलिया के पास स्थित पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें