भारत विकास परिषद की ओर से शहर के वेणी माधव विद्या पीठ इंटर कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की 3990 छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रीय गीत समेत तीन महासमूह गान का गायन किया। भारत विकास परिषद की ओरसे पूरे देश के विभिन्न विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करना है। रमेश वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यालयों में ऐसा आयोजन होना चाहिए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय मंत्री डा. पीके गुप्ता ने परिषद के सामाजिक कार्याें की जानकारी दी। बाल किशन जिंदल ने सस्वर गायन के लिए छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान डा. सुरेश अग्निहोत्री, गौरवसिंह भदौरिया, अवध बिहारी मिश्रा, अशोक सिहं आजाद, अनूप पुरी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।