भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर रावण सोमवार को हरदोई पहुंचे। उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां से करीब एक घंटा से अधिक समय तक मुलाकात की। चंद्रशेखर ने कहा कि आजम खां से हमारे सियासी नहीं, पारिवारिक रिश्ते हैं। आजम खां परिवार की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ूंगा। यहां आने का संदेश जिन लोगों तक जाना चाहिए, उन तक पहुंच ही गया होगा। कहा कि सरकार की देखरेख में आजम खां परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।