प्रदेश के समाज कल्याण और जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण ने कहा है कि संभल में सर्वे के दौरान हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी गतिविधि का विरोध करने वाले गलत हैं। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा समाज को तोड़ने वाला काम करने की कोशिश करते हैं।