हापुड़ में रविवार को गंगानगरी में स्नान करने आए युवकों ने शराब के नशे में हंगामा करने के विरोध पर नाविक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वहीं, सूचना पर युवक को बचाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी युवकों और उनके साथ मौजूद महिलाओं ने अभद्रता और हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई हैं। वहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।