फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनाया महिला दिवस

विकास कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 07:18 PM IST

हापुड़ के एकेपी पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सांस्कृतिक पर्व होली के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना को स्वर दिया। कार्यक्रम की संचालिका प्रो.सरोजिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना संक्षिप्त वक्तव्य दिया। पारुल ने उत्साह एवं उमंग से भरे स्वर में नारी शक्ति पर आधारित झांसी की रानी कविता का पाठ किया। संजना, प्रीति, उपासना एवं अरुणिमा ने भाषण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। मानसी गौतम ने झांसी की रानी का अभिनय कर सुंदर रूपक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक पर्व होली के अवसर पर छात्राओं ने होली के गीत, फाग, आदि प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में छात्राओं द्वारा रंग- रंगीला गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रो.अरुणा शर्मा, प्रो.संगीता अग्रवाल, प्रो.विभा भारद्वाज, प्रो.पूनम भारद्वाज का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें