हापुड़ के पिलखुवा के डूहरी गांव के ग्रामीण मंगलवार को गांव के मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग पर आठ महीने से जमा दूषित पानी का भराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इसकी वजह से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को समस्या स्थल के समीप धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का को मौके पर बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंची सीओ अनिता चौहान ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण एसडीएम को बुलाने की जिद पर अड़े हुए है। जिसके बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक दर्जनों शिकायतों को नजरअंदाज किया है।