हापुड़ में सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आंधी और बरसात के बाद भी सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगे लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।