बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के बाद एक बार फिर कर क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार देर रात गांव रझैटी में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर जाग होने पर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ चोरों को तलाश किया। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज में कैद हो गए हैं।