यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के निकट कार सवार लोगों ने एक चलती बस को रोक कर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया, इससे पहले आरोपी फरार हो गए। बस परिचालक ने कोतवाली में पिटाई कर नकदी छीनने और विरोध करने पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।