फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ गंगा दशहरा... गंगानगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

हापुड़ के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गंगानगरी ब्रजघाट के साथ ही देश के प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ और कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल लठीरा के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। तीनों स्थानों पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा पुण्यार्जित किया। गंगा स्नान करने के लिए दूरस्थ स्थानों के भक्तों का आगमन रविवार की रात से ही होने लगा था। सुबह भोर होते ही तीनों स्थानों पर भक्तों की भीड़ गंगा के घाटों पर एकत्र होनी शुरू हो गई। ब्रह्मकाल से आरंभ हुआ गंगा स्नान का सिलसिला निरंतर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें