कड़ाके की सर्दी में कुत्ते आक्रामक हो गए हैं, हर रोज 190 से अधिक लोग सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज लगवाने पहुंच रहे हैं। पशु चिकित्सक कुत्तों का ब्रिडिंग समय होने के कारण उनके आक्रामक होने की बात कह रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 55 और हापुड़ सीएचसी में 140 से ज्यादा लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इनमें अधिकांश ने बताया कि गली, मोहल्लों में ही निकलने के दौरान कुत्तों ने उन्हें काटा है। दो बच्चों को पालतू कुत्तों द्वारा काटे जाने का मामला भी सामना आया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.महेश ने बताया कि अस्तपालों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। कुत्ता, बंदर काटे आने वाले लोगों को वैक्सीन लगवायी जा रही है।