यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला प्रीत विहार के पास रेलवे ट्रेक के किनारे पर झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला। बड़ी बात है कि कुत्ते व्यक्ति के कटे हुए सिर व एक हाथ लेकर मोहल्ले में पहुंच गए। कटे हुए सिर व हाथ को देख मोहल्लेवासियों में सनसनी फैली गई। पुलिस मोहल्ले में पहुंचकर कटा हुआ सिर व हाथ और धड़ को बरामद कर मामले की जांच कर रही है।