फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: घुड़सवारी में ईशान का स्वर्णिम परचम

दिल्ली कैंट स्थित आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर में आयोजित कनिष्ठ राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता 2025 में हापुड़ के दस वर्षीय ईशान सिंह ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। देशभर से आए प्रतिभाशाली और अनुभवी सवारों के बीच ईशान सिंह ने असाधारण संतुलन, नियंत्रण और साहस का परिचय दिया। कम उम्र के बावजूद कठिन प्रतिस्पर्धा में उनका आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता निर्णायकों को प्रभावित करने में सफल रही। इतनी कम आयु में राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीतना बेहद दुर्लभ और प्रेरणादायक उपलब्धि है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें