फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आम महोत्सव में प्रदेश में हापुड़ को मिला दूसरा स्थान, सीएम योगी ने जमकर की तारीफ, किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित आम महोत्सव में प्रदेश में हापुड़ को दूसरा स्थान मिला है। आम की चौसा वैरायिटी को लेकर यह स्थान मिला है। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और हापुड़ के भदस्याना निवासी किसान हर्ष वर्धन त्यागी के चौसा आम की जमकर तारीफ की। किसान हर्ष वर्धन त्यागी ने जिले से लखनऊ पहुंचकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हर्षवर्धन ने बताया कि पूरे प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से किसान आम महोत्सव का हिस्सा बने हैं। जिले को पहली बार आम महोत्सव में कोई अवार्ड मिला है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2019 से आम की बागवानी कर रहे हैं। उनके यहां से आम दिल्ली-एनसीआर के जिलों के अलावा साउथ के राज्यों में भी आपूर्ति होती है। बताया कि यह चौसा वैरायिटी जैविक आम हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों ने स्वयं आकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। हर जिले के किसानों के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर वह गए। जहां आम की एक-एक वैरायिटी को देखा और उसके बारे में जानकारी की। प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने के बाद अब उन्हें छह जुलाई को लखनऊ में पुरस्कृत भी किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम अभिषेक पांडेय, सीडीओ हिमांशु गौतम, जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार सहित सभी ने किसान को बधाई दी है। इस प्रकार से किसी प्रतियोगिता में जिले को पहली बार अवार्ड मिलने से अब जिले के अन्य किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। अब किसान अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें