हापुड़ के कुचेसर चौपला क्षेत्र में शादी के पल को यादगार बनाने के लिए बुधवार को गांव लुखराड़ा में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने के लिए पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेरठ जनपद के मोहिद्दीनपुर निवासी प्रशांत चौधरी का रिश्ता बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखराड़ा निवासी राजू चौधरी की पुत्री के साथ हुआ था। मेरठ से दूल्हा प्रशांत चौधरी अपनी दुल्हन शिवानी चौधरी के साथ सात फेरे लेने के लिए हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचा।