फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: रामलीला मैदान में अपने-अपने राम कथा की भव्य शुरुआत, पहले दिन उमड़ी भीड़

पिलखुवा शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉक्टर कुमार विश्वास की अपने-अपने राम कथा का शुभारंभ अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कथा की शुरुआत होते ही विशाल पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक अनुमान के अनुसार 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालु वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुबह से ही पंडाल के बाहर लंबी कतारें दिखाई दीं, जबकि भीतर भक्ति, साहित्य और रामचरित के भावों से भरा माहौल लोगों को देर शाम तक बांधे रखा। कथा के प्रथम दिन कुमार विश्वास ने राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर श्रोताओं ने भरपूर तालियों और जयकारों के साथ प्रतिक्रिया दी। सबसे पहले भगवान शंकर ने माता पार्वती को राम कथा सुनाई थी। उन्होंने बताया कि शंकर स्वयं राम के भक्त हैं और जनमानस के कल्याण के लिए उन्होंने यह कथा पार्वती को कही, ताकि राम के आदर्श आगे प्रसारित हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें