गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में बाल कटवाने आए पड़ोसी जनपद निवासी युवक पर उसी के गांव के रहने वाले दूसरे युवक ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से आठ राउंड फायरिंग कर दी। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। जिसके बाद आरोपी युवक हवाई फायरिंग कर आराम से टहलते हुए वहां से चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।