शिवरात्रि पर शिवालयों में भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा जारी है। हापुड़ से होकर गुजरने वाली कांवड़ियों की संख्या में जहां इजाफा हुआ है वही बृजघाट से भी लगातार श्रद्धालु आसपास के जनपदों और हापुड़ के अन्य गांवों के लिए गंगाजल लेकर प्रस्थान कर रहे हैं। ऐसे में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है।