फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो घायल

शाहरुख खान Updated Sat, 14 Feb 2026 03:51 PM IST

हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जनपद मुरादाबाद के छजलैट निवासी जयपाल सिंह और हरवीर सिंह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। दोनों शुक्रवार की रात कार में सवार होकर छजलैट के लिए लौट रहे थे। देर रात जैसे ही उनकी कार क्षेत्र के गांव बक्सर में पुराने हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुंची, तो आगे जा रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस से टकराने से बचने के लिए कार चला रहे हरवीर सिंह ने भी तेजी से ब्रेक लगाए, लेकिन वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। जिस कारण कार पलटते हुए डिवाईडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में जयपाल और हरवीर सिंह को केवल मामूली चोट लगी। लेकिन, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। थाना पुलिस का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए बस चालक की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें