फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार परिवार पर किया हमला

शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 03:57 PM IST

हापुड़ नगर के विवेक विहार कॉलोनी में बंदरों के झुंड का आतंक दिखाई दिया। स्कूटी सवार एक परिवार के तीन लोगों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए स्कूटी सवार लोगों ने वहां एक घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। घर में घुसने के बाद भी बंदरों के झुंड ने परिवार के लोगों का पीछा नहीं छोड़ा जो लगातार उन पर हमला करने के लिए आमादा नजर आए। हापुड़ में बंदरों के हमले वाली घटना का वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति है। लेकिन अनेक शिकायतों के बाद भी क्षेत्र में लगातार बंदरों के बढ़ते आतंक पर अधिकारी लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें