मंगलवार रात मिनी ट्रक में करीब 15 कुंतल पनीर अमरोहा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। जिसे खाद्य एवं प्रशासन विभाग की टीम ने रोक लिया। जांच में मिलावटी और बदबूदार प्रतीत होने पर दो नमूने संग्रहित किए गए। अधिकारियों के अनुसार पनीर गजरौला न्यूरोन डेयरी रफीक अहमद का बताया गया। गाड़ी में लगभग 15 कुंतल पनीर था, जिसकी कीमत 420000 रुपये के आसपास रही। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में छजारसी से पुलिस चौकी के पीछे नष्ट करा दिया।