फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवक झुलसे

Wed, 08 Jan 2025 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव गड़ावली में मकान का लिंटर डालने के लिए सरियों का जाल बनाने के दौरान दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी गोपी और जयप्रकाश मजदूरी करते हैं। मंगलवार को वह गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान मकान की छत पर जाल बनाते समय अचानक सरिया मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया, जिससे दोनों को करंट लग गया और वह झुलस गए। मकान मालिक और परिजनों ने दोनों युवकों को तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें