गढ़मुक्तेश्वर। गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर ने शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ पशुओं की रखवाली के लिए घर के पास ही स्थित घेर में सोए हुए थे। देर रात छत पर चढ़कर चोरों ने जाल काट दिया और घर के अंदर घुस गए।
पीड़ित ने बताया कि चोरों ने अलमारी और संदूकों के भी ताले तोड़े और लाखों रुपये के गहने और अलमारी में रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद