फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 18 जनवरी को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 08 Jan 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए 18 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में बनाए गए चार केंद्रों पर 1,757 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


गढ़ में स्थित विद्यालय की प्राचार्य शिखा सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए 40 सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद के हापुड़ ब्लॉक में एसएसके इंटर कॉलेज, पिलखुवा के आरआर इंटर कॉलेज, सिंभावली में आरएसके इंटर कॉलेज और गढ़ में डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को बच्चों के बैठने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी सामग्री भी जारी की जा चुकी है। इसमें हाजिरी और अनुपस्थिति शीट, परीक्षा पत्रों की पैकिंग से जुड़ी सामग्री शामिल हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र अपने साथ लेकर आना होगा। प्रवेश परीक्षा को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए सभी केंद्र प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिखा सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और नोडल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य गैजेट लेकर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें