फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों में सुनाई देंगे भजन

Wed, 08 Jan 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अगले सप्ताह से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। ऐसे में परिवहन निगम द्वारा कुंभ मेले में 100 बसें भेजी जाएंगी। इन सभी बसों में यात्रियों को भजन सुनाई देंगे, जिससे वातावरण भी भक्तिमय रहेगा। इसके लिए बसों के म्यूजिक सिस्टम को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को संचालन शुरू किया है। वहीं परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों को महाकुंभ में भेजने का निर्णय लिया है। कुंभ मेले में जाने वाली बसों को दुरुस्त कराने के साथ भगवा रंग में रंगा गया है।

इसके साथ ही बसों पर महाकुंभ का संदेश देने वाले स्टीकर लगाए गए हैं। बसों के शीशे, लाइटों को भी ठीक कराया गया है। श्रद्धालुओं का सफर आनंदमय और भक्तिमय हो, इसके लिए बसों में भजन चलाए जाएंगे। इसके लिए सभी बसों में म्यूजिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि महाकुंभ में भेजे जाने वाली करीब 100 बसों को तैयार किया जा रहा है। प्रयास है कि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही बसों में भजन भी बजेंगे, इससे यात्रियों को भक्तिमय माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें