हापुड़। शहर में हर दिन लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बुधवार को सीनियर सिटीजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। जहां तहसील चौपला से लेकर आर्य समाज मंदिर के बीच डिवाइडर में कट बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
समिति के महामंत्री रामकुमार गर्ग और उपाध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहर में जाम की समस्या बहुत बड़ी है। आए-दिन जाम लगने से हर कोई परेशान है। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, महिलाओं, और स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए तहसील चौराहा से आर्य समाज मंदिर के बीच में डिवाइडर में कट बनाए जाए। साथ ही कोई हादसा न हो, इसके लिए कट के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।