फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 08 Jan 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल में 29 दिसंबर को लेंटर डालते समय शाहरुख हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव नूरपुर निवासी इस्लाम ने बताया कि 29 दिसंबर को उनके भतीजे शाहरुख ठेकेदार सुंदर निवासी हापुड़ के साथ गिरवर सिंह व करण सिंह के गांव बदनौली स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल का लेंटर डालने गए थे। स्कूल के बराबर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। स्कूल मालिकों ने लेंटर पर सरिया लगाने की सूचना ऊर्जा निगम को नहीं दी। इस दौरान सरिया लगाते समय उनके भतीजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

इतना ही नहीं स्कूल मालिकों ने सरिया लगाते व लेंटर डालवाने में मजदूरों के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे। ठेकेदार व स्कूल मालिकों की घोर लापरवाही से उनके भतीजे की मौत हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित चाचा की तहरीर पर ठेकेदार सुंदर व स्कूल मालिक गिरवर सिंह व करण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें