फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू युवा विंग मंडल कार्यकारिणी भंग

Wed, 08 Jan 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई निवासी भाकियू टिकैत के युवा मंडलाध्यक्ष जीते चौहान ने हाईकमान के निर्देश पर विंग की मंडल कार्यकारिणी, जो जनपद हापुड़ से संबंधित है, को भंग कर दिया है।
विज्ञापन

जीते चौहान ने बताया कि मंडल स्तर पर जनपद हापुड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं, लेकिन कुछ कार्यकर्ता निष्क्रिय होने के साथ ही संगठन की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे। इसके अलावा कई स्थानों से अनुशासनहीनता की सूचना भी मिल रही है। जिसे देखते हुए मंडल कार्यकारिणी से जुड़े जनपद हापुड़ के सभी कार्यकर्ताओं को फिलहाल दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें कर्मठ, संगठन और किसानों के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें