फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भीषण गर्मी के बीच बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 25 May 2026 02:11 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के खण्डेह गांव में सोमवार सुबह भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब पर सात बच्चे नहाने पहुंचे थे। इनमें पांच बच्चे पानी में उतरे थे, जबकि दो बच्चे किनारे बैठे हुए थे। नहाने के दौरान तीन बच्चे तालाब में बने गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। मृतकों में प्रबल पुत्र घनश्याम यादव (10), आदित्य पुत्र राजू कुशवाहा (9) और भोला पुत्र सीताराम कुशवाहा (10) शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार तालाब में करीब पांच फीट पानी भरा था, लेकिन बीच में 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें जाने से हादसा हुआ। किनारे बैठे बच्चों ने शोर मचाया तो अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए और गांव जाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें