फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रधानमंत्री घरौनी लांच करेंगे, हमीरपुर में 6221 घरौनियों का किया जाएगा वितरण

शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 09:07 PM IST

स्वामित्व योजना ग्रामीण आबादी की भूमि का अधिकार पत्र है। भाजपा कार्यालय में बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रेसवार्ता की। बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री घरौनी लांच करेंगे। बताया कि जिले में कुल 636 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष अब तक 440 ग्रामों में घरौनी निर्माण का कार्य किया गया है। अब तक कुल डिजिटल घरौनी कार्ड निर्माण में जनपद में कुल 1,27,880 प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए गए हैं। शुक्रवार को 42 ग्रामों में तहसील हमीरपुर के 24 गांव मौदहा के 9 गांव, राठ का एक गांव ,तहसील सरीला 8 ग्राम में डिजिटल घरौली का वितरण किया जाएगा। तहसील हमीरपुर में 3833 मौदहा में 409 राठ में 124 तथा सरीला में 1855 घरौनी वितरित होंगी। यानी जनपद की कुल 6221 घरौनियों का वितरण किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें