फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया मकान

मौदहा कस्बे के मोहल्ला बड़ा कसौड़ा में सोमवार सुबह एक पुराना और जर्जर मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में पड़ोसी के मकान को भी क्षति पहुंची है, वहीं मलबा मुख्य रास्ते पर फैल जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते रास्ता बंद कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पूर्व सभासद उमेश ओमर ने बताया कि यह मकान उनका पुश्तैनी था और काफी जर्जर स्थिति में था। मकान में बिजली विभाग का एक पोल भी लगा हुआ था। मकान का पुनर्निर्माण कराने के उद्देश्य से वह पिछले लगभग आठ वर्षों से बिजली विभाग से इस पोल को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ओमर ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने पर बिजली विभाग ने उन्हें लगभग 80 हजार रुपये का नोटिस भी भेजा था। सोमवार की सुबह जब मकान के गिरने की आशंका बढ़ी, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए दोनों ओर से रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद, मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें