हमीरपुर जिले में सदर तहसील के विकास खंड सुमेरपुर क्षेत्र में एक बार फिर मंगलवार को ओलावृष्टि होने से किसानों का अमंगल हो गया। धुंधपुर सहित आसपास के गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि किसान अभी पिछले सदमें से उबर नहीं पाया था कि यह उसको दोहरा झटका लगा है।