हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में दिनदहाड़े दो युवक सराफा की दुकान से सोना चांदी और नकदी से भरा बैग ले उड़े। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।